जैसलमेर में NSUI सदस्यों ने बजाए ढोल-नगाड़े, मिठाई बांटी:विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की खुशी; कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विनोद जाखड़ की घोषणा के साथ ही जैसलमेर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम को स्वर्ण नगरी के हृदय स्थल हनुमान चौराहे पर स्थित गांधी दर्शन के समक्ष NSUI कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मानाराम भील के नेतृत्व में जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके युवा नियुक्ति की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर एकत्रित होना शुरू हो गए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पटाखे फोड़ कर ख़ुशी का इजहार किया। युवाओं ने “विनोद जाखड़ जिंदाबाद” और “NSUI जिंदाबाद” के नारे लगाए। छात्र राजनीति को मिलेगी नई मजबूती: मानाराम भील इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए NSUI जिलाध्यक्ष मानाराम ने कहा कि विनोद जाखड़ की नियुक्ति से राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर के छात्र राजनीति को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा- “विनोद जाखड़ एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र हितों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की जीत है।” कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह कार्यक्रम के दौरान हनुमान चौराहे पर युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। राहगीर भी रुककर इस जश्न का हिस्सा बने। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जाखड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों को भी उम्मीद की नई किरण दिखी है, क्योंकि वे संगठन के छोटे से छोटे कार्यकर्ता की भावनाओं को समझते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े युवा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *