दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटनाक्रम शुक्रवार शाम को सिकंदरा चौराहे पर हुआ, जहां मानपुर रोड पर ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार ट्रेलर के पहिए के नीचे कुचलने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखा गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है, ऐसे में पुलिस द्वारा बाइक के नंबर से उसकी पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। शनिवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।


