जैसलमेर ATM लूट के आरोपी अब तक फरार:CCTV के जरिए तलाश जारी; SP बोले- बहुत जल्द होंगे गिरफ्त में

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में 21 दिन पहले घटी एटीएम लूट की बड़ी वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 8 नवंबर की देर रात नेहड़ाई गांव में अज्ञात लुटेरों ने करीब 11 लाख रुपए से भरे एटीएम को उखाड़कर ले जाने की घटना को अंजाम दिया था। घटना के 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि कई विशेष टीमें गठित कर आसपास के जिलों और बॉर्डर क्षेत्रों में लगातार तलाश की जा रही है। एटीएम उखाड़कर ले गए थे लुटेरे जानकारी के अनुसार, लुटेरे देर रात नेहड़ाई गांव में कैम्पर गाडी से पहुंचे थे। उन्होंने वारदात को पहले से प्लान कर रखा था। लुटेरों ने एटीएम बूथ में प्रवेश करते समय चेहरों पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे कैमरे उनकी पहचान न कर सकें। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर कलर स्प्रे कर दिया, जिससे फुटेज पूरी तरह धुंधली हो गई। इसके बाद रस्सियों या लोहे की चैन आदि से एटीएम मशीन को उखाड़कर गाड़ी में लादा और वे फरार हो गए। 7 किमी दूर मिली थी खाली एटीएम मशीन घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एटीएम बूथ से फोरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए। वहीं पुलिस को नेहड़ाई गांव से 6-7 किमी दूर खाली एटीएम मशीन मिली जिसको तोड़कर फेंका गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि कई विशेष टीमें गठित कर आसपास के जिलों और बॉर्डर क्षेत्रों में लगातार तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।
ग्रामीण दहशत में, पुलिस बोली – जल्द पकड़ेंगे स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है, क्योंकि इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और हाईवे मूवमेंट के आधार पर सुराग तलाशने में जुटी है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि हमारी टीमें लगातार दबिशें दे रहीं है और बहुत जल्द उनको सफलता मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *