जयपुर में टटलुबाज गैंग ने की 50 लूट की वारदात:सोशल मीडिया के जरिए थे फांसते, प्रोफिट के लालच में बुलाकर करते किडनैप

जयपुर पुलिस ने टटलुबाज गैंग के पांच बदमाशों को शनिवार सुबह अरेस्ट किया है। गिरोह के बदमाश सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसती थी। प्रॉफिट के लालच देकर बुलाकर किडनैप कर लूट की वारदात करते थे। गिरोह ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो टीमें बना रखी थी। एक टीम कॉन्टैक्ट करती थी, दूसरी वारदात को अंजाम। पत्रकार थाना पुलिस ने गैंग के बदमाशों के कब्जे से 5 वाहन सहित बड़ी संख्या में मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किए है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया- गैंग के बदमाश अमित श्योरान (24) निवासी पिलानी झुंझुनूं, हर्ष यादव (22) निवासी बासनी जोधपुर, सचिन (20) निवासी हमीरवास चुरु, कमल चौधरी (23) निवासी खतवाडी फुलेरा और राहुल डोडवालिया (21) निवासी डोडवाडिया का बास फुलेरा को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो थार जीप, एक स्विफ्ट कार, दो पावर बाइक और 5 मोबाइल व 42 सिमकार्ड बरामद किए है। इसके साथ ही 62 हजार रुपए कैश और 3.50 लाख रुपए के नकली नोट भी जब्त किए गए है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ गैंग के फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा
जयपुर के श्याम नगर, मुहाना, झोटवाड़ा व पत्रकार कॉलोनी में टटलुबाज गैंग के लूट करने 5 शिकायतें दर्ज हुई। पिछले ही दिनों आई इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर एडि.डीसीपी (साउथ) ललित कुमार शर्मा व एसीपी (मानसरोवर) आदित्य काकड़े के सुपरविजन में पत्रकार कॉलोनी थानाधिकारी मदन कडवासरा व श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। डीएसटी टीम की सूचना पर CCTV फुटेजों को आधार पर गैंग के बदमाश अमित को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ के बाद हर्ष को पकड़ गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर गैंग के तीन साथियों को ओर धर-दबोचा। कॉल सेंटर से लेकर लूट की दो टीम
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि गैंग के 8-10 बदमाश शामिल है। झोटवाड़ा इलाके में गैंग ने एक मकान में कॉल सेंटर बना रखा है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम-टेलीग्राम के जरिए नोटों के बंडल शो करते है। दोगुना प्रॉफिट का लालच देकर लोगों को फांसते है। नकली करेंसी को लेकर एक रुपए के बदले 5 रुपए देने का भी लालच दिया जाता है। बनाए गए कॉल सेंटर पर मौजूद टीम वॉट्सऐप कॉल के जरिए लोगों से कॉन्टैक्ट करती है। फंसने पर उसे लालच देकर मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास पहले से तैनात दूसरी टीम के पास भेज देते है। किडनैप कर लूट, मंगवाते है फिरौती
मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद टीम के पास पहुंचते ही वह बातचीत कर उसे जैसे-तैसे गाड़ी में बैठाते है। रिंग रोड और 200 फीट रोड की तरफ सुनसान जगह ले जाकर मारपीट करते है। बंधक बनाकर मारपीट कर उसके पैसे-गहने छीनकर भागा देते है। अमीर लगने पर बंधक बनाकर उसी से परिचित-रिश्तेदारों से ऑनलाइन रुपए मंगवाकर छीन लेते थे। सुनसान जगह पर किडनैप किए व्यक्ति को पटक कर फरार हो जाते थे। एक महीने में 50 लाख वसूले
पुलिस को जांच में गिरोह के पास एक डायरी मिली है। डायरी में पिछले एक महीने (नवम्बर) में जयपुर शहर-ग्रामीण में 50 से अधिक लोगों से वारदात करने का पता चला है। जिनसे वारदात कर एक महीने में गैंग के बदमाशों ने करीब 50 लाख रुपए वसूले। पुलिस जांच कर रही है कि गिरोह पिछले कितने समय से सक्रिय था और कितने लोगों से वारदात कर चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *