सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में 22 साल की युवती को जॉब देने के बहाने रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की युवती से सोशल मीडिया पर बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 22 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी सोशल मीडिया हैंडल स्नैपचैट पर मुखराम नाम के युवक से बातचीत होना शुरू हुई। उसी दौरान आरोपी मुखराम ने युवती को कहा कि वह उसे सीकर में अच्छी जॉब दिलवा देगा। जॉब देने के बहाने ही आरोपी ने युवती को सीकर के एक होटल में बुलाया। जब युवती होटल पहुंची तो आरोपी उसे अपने साथ कमरे में लेकर गया। कमरे में आरोपी ने युवती के साथ रेप किया। युवती विरोध करती रही लेकिन आरोपी नहीं माना। रेप करने के दौरान ही आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब आरोपी युवक लगातार युवती को धमकी दे रहा है कि वह उससे मिलने के लिए आए वरना आरोपी उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेप और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एससी/एसटी सेल के DYSP अजीतपाल कर रहे हैं। जिनका कहना है कि आज ही मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच जारी है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में 15 साल की नाबालिग से रेप:कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया शिकार, जान से मारने की दी धमकी सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग को दिया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)


