जोंधरा स्कूल में प्राचार्य डॉ. शैलेष का स्वागत

जोंधरा | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोंधरा में डॉ. शैलेष कुमार चौबे के प्राचार्य बनकर लौटने पर उनके पूर्व विद्यार्थियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। डॉ. चौबे ने वर्षों पहले शिक्षक के रूप में जोंधरा में लंबे समय तक सेवा दी थी। आज उनके स्वागत में आए पूर्व विद्यार्थियों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, शिक्षक और व्यवसायी शामिल थे। जनपद सदस्य उत्तरा रात्रे ने कहा कि डॉ. चौबे के वापस आने से उनके पुराने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा हो गई हैं। इस अवसर पर जोंधरा सरपंच समारू केंवट, जनपद सदस्य उत्तरा रात्रे, उप सरपंच राम खिलावन तिवारी, सूरज चंदेल, जीवन पटेल उपस्थित रहे। डॉ. चौबे के आगमन को यादगार बनाने के लिए उनके नाम पर एक छायादार और फलदार पेड़ भी लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *