पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसको लेकर आज फाजिल्का में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इनके द्वारा 9 सीटों पर फाजिल्का जिले में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि सीपीआई आठ सीटों पर ब्लॉक समिति और एक सीट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ेगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फाजिल्का के सचिव कामरेड हंसराज गोल्डन ने बताया कि पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव को लेकर फाजिल्का ब्लाक की एमरजेंसी बैठक बुलाई गई। इसमें फाजिल्का में 9 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 8 सीटों पर ब्लॉक समिति और एक सीट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा जा जाएगा। जिला परिषद के लिए शुबेग सिंह उम्मीदवार होंगे, जबकि ब्लॉक समिति के लिए गांव सलेमशाह से राज सिंह, जटवाला गांव से बंसो बाई, गांव हंसता कलां से हरसुरेश सिंह, गांव बक्खूशाह से कुलदीप बक्खूशाह और गांव वल्लेशाह हिठाड़ से सीता सिंह उम्मीदवार होंगे । बाकी रहते तीन उम्मीदवारों के नाम भी जल्द ऐलान दिए जाएंगे ।


