जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व ‘की बायोडायवर्सिटी एरिया’ घोषित:रशियन रेप्टर्स रिसर्च नेटवर्क के डायरेक्टर ईगोर ने देखी साइट, भारतीय विशेषज्ञों के साथ रिसर्च करेंगे

पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण के लिए समर्पित 120 से अधिक देशों की एक प्रमुख वैश्विक साझेदारी संस्था बर्ड लाइफ इंटरनेशनल ने जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व को “की बायोडायवर्सिटी एरिया’’ घोषित किया है। बीकानेर में बर्ड टूरिज्म की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक कदम माना जा रहा है। बर्ड लाइफ इंटरनेशनल की ओर से इंपॉर्टेंट बर्डिंग एरिया (आईबीए) के साथ की बायोडायवर्सिटी एरिया (केबीए) घोषित करने से जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व की अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचान कायम हो गई है। 56.47 वर्ग किमी में फैली एशिया की सबसे बड़ी ओपन डंपिंग साइट पर इन दिनों विभिन्न प्रजातियों के करीब 9 हजार प्रवासी शिकारी पक्षियों का जमावड़ा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इन्हें देखने के लिए चार महीने में लगभग 700 टूरिस्ट आ चुके हैं। कजाकिस्तान से जीपीएस और सेटेलाइट टैगिंग कर छोड़े गए वल्चर्स भी यहां देखे गए हैं। गौरतलब है कि जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व (गाढ़वाला) बीकानेर जिले में स्थित एक प्रमुख संरक्षित क्षेत्र है। मृत पशुओं की ओपन डंपिंग साइट होने के कारण यह विशेष रूप से गिद्धों और शिकारी पक्षियों के भोजन का मुख्य स्रोत है। 25 नवंबर 2008 को इसे अधिसूचित किया गया था। विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की संख्या (अनुमान) ट्रांजैक्ट मेथड से वल्चर्स, रेप्टर्स की गणना पूरी जोड़बीड़ गिद्ध संरक्षित क्षेत्र में ट्रांजेक्ट मेथड से वल्चर्स और रेप्टर्स की गणना पूरी हो गई है। वन विभाग, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से दो दिन में यह गणना की है। डीएफओ वाइल्ड लाइफ संदीप छालानी ने बताया कि इसके आंकड़े कंपाइल किए जा रहे हैं। ऐसी ही गणना फरवरी और मार्च में भी होगी, जिससे पक्षियों की स्थिति की जानकारी पुख्ता की जा सकेगी। “ट्रांजैक्ट मेथड से वल्चर्स, रेप्टर्स की गणना पूरी हो गई है। आंकड़े कंपाइल किए जा रहे हैं। जोड़बीड़ को केबीए साइट घोषित कर दिया गया है, लेकिन विभाग के पास इसकी अधिकृत सूचना नहीं है।” -संदीप छालानी, डीएफओ, वाइल्ड लाइफ भास्कर एक्सपर्ट- डॉ. दाऊलाल बोहरा जोड़बीड़ में मिलती हैं संकटग्रस्त प्रजातियां : जोड़बीड़, बीकानेर (IBA) ग्लोबल A1 / KBA 46934) संरक्षण के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। यह ग्लोबल A1 मानदंड के तहत एक महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र (IBA) के रूप में योग्य है, क्योंकि यहां कई विश्व स्तर पर संकटग्रस्त शिकारी पक्षी और अन्य पक्षियों की प्रजातियां नियमित रूप से पाई जाती हैं, खासकर प्रजनन न करने और सर्दियों के मौसम में। मुख्य जैव विविधता क्षेत्र (KBA) 46934 के रूप में मान्यता प्राप्त, जोड़बीड़ अपने छोटे से क्षेत्र के बावजूद, भोजन खोजने, आराम करने और इकट्ठा होने के लिए एक महत्वपूर्ण आवास के रूप में काम करता है। वैश्विक क्षेत्रीय स्तर पर संकटग्रस्त पक्षियों की प्रजातियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *