भास्कर न्यूज| 20वीं सदी के महान विद्या दानी संतबाबा अतर सिंह जी महाराज श्रीमस्तुआना साहिब वालों की 99वीं बरसीको समर्पित तीन दिवसीय प्रसिद्ध वार्षिकजोड़ मेले के दूसरे दिन पंजाब भर से 70हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेक गुरुद्वारागुरसागर मस्तुआणा में हाजिरी लगाई।शनिवार गुरुद्वारा साहिब में सुबह चारबजे ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरूहो गया था। दिन चढ़ते चढ़ते श्रद्धालुओंकी भीड़ भी बढऩे लगी। दोपहर के समयतो माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं को दोसे तीन घंटे तक लाइनो में लगकर इंतजारकरना पडा। इस दौरान आसपास के गांवोंके लोगों द्वारा करीब 40 जगहों परश्रद्धालुओं के लिए विभिन्न तरह के लंगरलगाए हुए हैं। लोगों की बडी संख्या कोदेखते हुए पुलिस की ओर से जगह जगहपर नाकाबंदी कर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधकिए गए थे। इस दौरान रास्ते में पड़तेगांव बडरूखां, कुनरां, दुग्गां, बहादरपुर,कांझला, पेधनी, लिदडा, पुनावाल, हरेडी,तुंगा, कलारा, उपली, चट्ठे, लखमीरवाला,ढढोगल, बालियां, बडबर, भैणी महराज,हरीगढ, शेरों, आदि गांँवो द्वारा जगहजगह पर विभिन्न तरह के लंगर लगाए गएथे। शनिवार को दूसरे दिन आप के राज्यप्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सेगुरुद्वारा साहिब पहुंच कर माथा टेका।मेले के दौरान आधा दर्जन से अधिकरक्तदान कैंप और दस्तार सिखलाई कैंपका प्रबंध किया गया है। लोगों की भीड़को देखते हुए 150 पुलिस कर्मचारियों कोमेले में तैनात किया गया है। शनिवार कोसुबह साढे 9 से शाम 5 बजे तकगुरसागर मस्तुआणा साहिब के कीर्तनीजत्थे, श्री दरबार साहिब अमृतसर के पूर्वग्रंथी ज्ञानी मान सिंह, भाई मनप्रीत सिंहऔर ढाडी बीबी बेअंत कौर खालसा नेगुरुवाणी से संगतों को निहाल किया।रात को 7 से सुबह 1 बजे तक बाबादलेर सिंह जी खेडी वाले, भाई संदीपसिंह, ज्ञानी भगवान सिंह, बाबा बलजीतसिंह फकर, बाबा परमजीत सिंह आदिकथा वाचकों और संत महापुरुषों ने रातके दीवान सजाए।


