जोधपुर की 15 ट्रेनें आंशिक रद्द:भगत की कोठी रेलवे स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते रहेगा नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक

भगत की कोठी रेलवे स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के मद्देनजर लिए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक की वजह से जोधपुर पहुंचने वाली 15 ट्रेनें एक-दो ट्रिप के लिए आंशिक रद्द रहेगी। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन यार्ड में 22 से 25 फरवरी ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से विभिन्न स्टेशनों से आने वाली 15 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द व लूणी, बासनी, डेगाना, मेड़ता रोड, पीपाड़ रोड, बनाड़ और राईका बाग रेलवे स्टेशनों पर एक-दो ट्रिप के लिए टर्मिनेट किया जाएगा। डीआरएम सिंह के अनुसार वर्तमान में चल रहे तकनीकी कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस पहले से ही 21 फरवरी और ट्रेन संख्या 54813, जोधपुर – बाड़मेर डेमो 22 फरवरी तक जोधपुर से भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द है। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार रेल यात्री अपनी यात्रा से संबंधित ट्रेन की ताजा स्थिति के बारे में जानने के लिए 139 पर कॉल या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से भी पता कर सकते हैं। ब्लॉक के चलते आंशिक रूप से रद्द रहेंगी ये 15 ट्रेन – ट्रेन 22482, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट जो 23 फरवरी को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वो राईका बाग पैलेस रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। यानी, यह ट्रेन राईका बाग से जोधपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। – ट्रेन 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर एक्सप्रेस जो 23 व 24 फरवरी को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, लेकिन यह गाड़ी डेगाना रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस 24 व 25 फरवरी को जोधपुर की बजाय डेगाना से रवाना करेगी। यानी, यह ट्रेन डेगाना से जोधपुर स्टेशनों के बीच संचालित नहीं होगी। – ट्रेन 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस, जो 23 फरवरी को वाराणसी सिटी से रवाना होगी, जो राईका बाग रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। यानी, यह गाड़ी राईका बाग से जोधपुर स्टेशनों के बीच नहीं चलेगी। – ट्रेन 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जो 23 फरवरी को भोपाल से रवाना होगी, लेकिन यह गाड़ी बनाड़ रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बनाड़ से जोधपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। – ट्रेन 14824, रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस, जो 23 फरवरी को रेवाड़ी से रवाना होगी, लेकिन यह मेड़ता रोड स्टेशन तक संचालित ही होगी। यह गाड़ी मेड़ता रोड से जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। – ट्रेन 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस जो 24 फरवरी को हिसार से प्रस्थान करेगी, वो पीपाड़ रोड स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन पीपाड़ रोड से जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। – ट्रेन 14722, अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस जो 23 फरवरी को अबोहर से प्रस्थान कर मेड़ता रोड स्टेशन तक ही संचालित होगी। वापसी में ट्रेन 14721, जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 24 फरवरी को जोधपुर की बजाय मेड़ता रोड से संचालित होगी। यह ट्रेन जोधपुर से मेड़ता रोड स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। – ट्रेन 11090, पुणे-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो 23 फरवरी को पुणे से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी बासनी रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी। ट्रेन बासनी से भगत की कोठी स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। – ट्रेन 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट जो 23 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वो बासनी रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बासनी से जोधपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। – ट्रेन 12465, इंदौर-जोधपुर रणथंबोर सुपरफास्ट, जो 23 फरवरी को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह राई का बाग पैलेस स्टेशन तक ही संचालित होगी व ट्रेन राई का बाग से जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। – ट्रेन 20486,साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट जो 23 व 24 फरवरी को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह लूनी स्टेशन तक ही संचालित होगी व ट्रेन लूनी से जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *