जोधपुर के रेलवे बैंक की पहल:डीआरएम ने किया 149 प्रतिभाओं का सम्मान; मेडल भी बांटे

जोधपुर के रेलवे एम्पलाइज को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से शनिवार को 149 मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर कठोर परिश्रम करते रहना चाहिए, क्योंकि इसका कोई शॉर्टकट या अन्य विकल्प नहीं होता है। सोसाइटी के सीईओ मनोज कुमार परिहार ने बताया कि इस मौके पर प्रोफेशनल कोर्स, डिग्री, डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण करने वाले कुल 47 छात्र-छात्राओं को 1500 रुपए व सिल्वर मेडल, प्रशंसा पत्र तथा कक्षा 10वीं के 51 और 12वीं के 51 छात्र-छात्राओं को 1,000 रुपए मय सिल्वर मेडल-प्रशंसा पत्र देकर डीआरएम ने सम्मानित किया। 105 सालों से स्थापित है बैंक समारोह के दौरान छात्रा मनीषा नवल ने अपना शैक्षणिक अनुभव सुनाते हुए कहा कि यह सम्मान परिवारजनों को समर्पित करना चाहूंगी। मैंने अपने विश्वास को कायम रखते हुए परिवार के सहयोग के चलते शिक्षा क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि यह बैंक निरन्तर 105 सालों से रेल कर्मचारियों की सेवा कर रही है। इस बैंक द्वारा किया जा रहा प्रत्येक कार्य सराहनीय है। समारोह के आरम्भ में मुख्य अतिथि उ.प.रेलवे, जोधपुर के मंडल रेल प्रबन्धक-पंकज कुमार सिंह, एनडब्ल्यूआरईयू जोधपुर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, बैंक के चेयरमैन कौशल कुमार, वाइस चेयरमैन अशोक सिंह, सीईओ मनोज कुमार परिहार द्वारा सरस्वती वन्दना करते हुए दीप प्रज्जवलित कर आराधना की। समारोह में बैंक संचालक मंडल सदस्य-मदनलाल गुर्जर, महेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, महेश उपाध्याय, अंजुमन पठान, मीठालाल मीणा, यूनियन पदाधिकारियों सहित बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *