जोधपुर-जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी अपडेट:खातीपुरा की जगह फिर जयपुर से चलने लगी इंटरसिटी सुपरफास्ट

जोधपुर। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित जोधपुर-जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन का जयपुर तक संचालन बहाल कर दिया गया है। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट का संचालन गत वर्ष 1 दिसंबर से 32 ट्रिप के लिए खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया गया था। विस्तार अवधि पूरी होने के बाद अब इस ट्रेन का मंगलवार से खातीपुरा की जगह जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलवे स्टेशनों के बीच पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालन बहाल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *