पीलीबंगा में मारपीट की वारदात का खुलासा, 3 ​गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन से घर जा रहे व्यक्ति पर किया था हमला, अर्टिगा कार जब्त

पीलीबंगा में हुई मारपीट की वारदात का खुलासा करते हुए पीलीबंगा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी को सुबह 5:20 बजे पीड़ित लक्ष्मीनारायण रेलवे स्टेशन पीलीबंगा से अपने घर जा रहा था। वेयर हाउस रोड पर कार में सवार कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के भाई अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लूणकरणसर के श्रवण कुम्हार (35), जुगलकिशोर (23) और सूरतगढ़ निवासी सवाईसिंह (25) शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार (RJ 13 UB 2935) को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार, हरीसिंह, जसवंत सिंह और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कंवर और वृताधिकारी हंसराज बैरवा के सुपरविजन में की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *