जोधपुर नगर-निगम दक्षिण के गरबा में आधार कार्ड दिखाना जरूरी:29 और 30 सितंबर को गांधी मैदान में निशुल्क डांडिया उत्सव का आयोजन होगा

जोधपुर में गरबा महोत्सव की धूम है। भीलवाड़ा की तर्ज पर अब जोधपुर नगर निगम दक्षिण के गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। नगर निगम दक्षिण द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रवेश केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो आधार कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराएंगे। महापौर वनिता सेठ ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर नगर निगम दक्षिण की ओर से 29 और 30 सितंबर को गांधी मैदान में निशुल्क डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इसमें प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा महोत्सव का आयोजन परंपरागत तरीके से किया जाएगा। कपल्स और बच्चों के लिए होंगे कार्यक्रम इस अवसर पर विशेष तौर पर महिलाओं, कपल्स और बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। आकर्षक परिधानों में सजे बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे, वहीं बेस्ट परफॉर्मर को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी ने बताया कि मैदान को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा और श्रद्धालु डीजे साउंड के साथ गरबा खेलते नजर आएंगे। इस गरबा महोत्सव में भाग लेने वालों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा, क्योंकि बिना आधार के पंजीकरण और प्रवेश दोनों नहीं होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *