जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 23 जनवरी से 7 ट्रिप आंशिक रद्द होगी:भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 9 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी

जोधपुर। सूरतगढ़-बठिंडा रेलमार्ग पर तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर-बठिंडा-अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 23 जनवरी से 7 ट्रिप तक आवागमन में आंशिक रद्द रहेगी। इसके साथ ही इस मार्ग की दो अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सूरतगढ़-बठिंडा रेलखंड पर रंगमहल-पीलीबंगा-हनुमानगढ़-मंडी डबवाली स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन 14721,जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 23 से 29 जनवरी तक 7 ट्रिप जोधपुर से सूरतगढ़ तक ही संचालित की जाएगी। वापसी में ट्रेन 14722, अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस 25 जनवरी से 2 फरवरी तक अबोहर के स्थान पर सूरतगढ़ से जोधपुर तक संचालित होगी अर्थात ट्रेन अबोहर से सूरतगढ़ स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *