जोधपुर के बहुचर्चित अनिता चौधरी मर्डर कांड में पुलिस ने चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट में मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को ही बनाया गया है। जबकि उसकी पत्नी आबिदा को सह आरोपी बनाया के तौर पर पेश किया गया है। मामले को लेकर अनीता चौधरी के पति ने राजस्थान हाई कोर्ट में CBI जांच को लेकर याचिका लगा रखी है। प्रशासन के साथ बनी सहमति के बाद अनीता की मौत के 21 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस ने सबूत के तौर पर गुलामुद्दीन के घर से मिला लोहे का ग्राइंडर भी जब्त कर रखा है। इसे आगे सबूत के रूप में पेश करेगी। गुलामुद्दीन की पत्नी सह आरोपी जांच अधिकारी सुनील पंवार ने बताया- चार्जशीट 30 जनवरी को कोर्ट में पेश की थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि लूट के उद्देश्य से गुलामुद्दीन ने ही अनीता हत्या की थी। उसकी सहयोगी के रूप में उसकी पत्नी आबिदा को भी अरेस्ट किया गया था। गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा के नॉलेज में पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसने कानून का सहयोग नहीं किया। हालांकि, फोरेंसिक एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद और तथ्य भी सामने आएंगे। पुलिस को जांच के दौरान गुलामुद्दीन के घर से कमरे के अंदर से फर्श पर कोने में रखा एक लोहे का ग्राइंडर मिला था जिससे पुलिस ने सबूत के तौर पर इकट्ठा किया था। 30 अक्टूबर को मिला था अनीता का शव 30 अक्टूबर को जोधपुर के गंगाणा में अनीता चौधरी की टुकड़ों में आरोपी गुलामुद्दीन के घर लाश मिली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुलामुद्दीन महाराष्ट्र भाग गया था। इसके 8 दिन बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। हत्याकांड सामने आने के बाद अनीता चौधरी के परिजन धरने पर बैठ गए थे। बाद में CBI जांच की मांग को लेकर आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया था। हालांकि, सीबीआई की ओर से इस मामले की जांच शुरू नहीं की गई। इसको लेकर अनीता के पति मनमोहन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है। 21 दिन बाद उठाई थी बॉडी अनीता की हत्या के बाद परिजन विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे 21 दिन बाद धरना समाप्त हुआ था। जिनमें तीन मांगों पर सहमति बनी थी। उनमें हत्याकांड की सीबीआई जांच की सिफारिश, अनीता के बेटे को नौकरी और 51 लाख की आर्थिक सहायता की मांग थी। धरना समाप्त करवाने में सरकार की ओर से ओसियां विधायक भैराराम सियोल, जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह, विधायक देवेन्द्र जोशी व एडीजे क्राइम आलोक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, मृतका के पति मनमोहन व अन्य परिजनों के बीच सर्किट हाउस में वार्ता हुई थी। ऑडियो भी आया था सामने इस मामले की शुरुआत में अनीता के पति मनमोहन और उसकी सहेली सुमन का ऑडियो सामने आने के बाद प्रॉपर्टी डीलर तैयब अंसारी का नाम भी सामने आया था। आरोप है कि अनीता को गायब करने और उसका मर्डर करने में तैयब अंसारी का हाथ हो सकता है। हालांकि बाद में पुलिस की ओर से पूछताछ की गई। इसके बाद अंसारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। 10 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया था अनीता घर जोधपुर के सरदारपुरा इलाके के ब्यूटी पार्लर चलाती थी। 26 अक्टूबर की दोपहर वह अपने ब्यूटी पार्लर को बंद कर एक रिक्शे में बैठ कर गंगाणा इलाके के लिए निकली थी। इसके बाद से उनका फोन बंद था। अगले ही दिन पति मनमोहन ने उनकी मिसिंग रिपोर्ट सरदारपुरा थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या के मामले का खुलासा हुआ था। 30 अक्टूबर की रात पुलिस को गुलामुद्दीन के घर के पास 10 फीट के गड्ढे में 6 टुकड़ों में एक बोरे में भरी अनीता की लाश मिली थी। गुलामुद्दीन की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के आगे से ही अनीता के शरीर के टुकड़ों को गड्ढे से बरामद किया। महिला ने बताया पति गुलामुद्दीन ने यह गड्ढा 3 दिन पहले ही खुदवा दिया था। मर्डर के बाद अनीता की बॉडी के टुकड़े कर बोरे में भरकर उसी गड्ढे में गाड़ दिया था। अनीता को बहन मानता था गुलामुद्दीन गुलामुद्दीन रफू का काम करता था और उसकी दुकान और उनकी अनीता का ब्यूटी पार्लर सरदारपुरा बी रोड पर आमने-सामने हैं। पति ने पूर्व में बताया था कि करीब 25 सालों से वह लोग दुकान चला रहे हैं। अनीता को गुलामुद्दीन बहन मानता था और बहन कहकर ही बुलाता था। पति ने इस मामले में अनीता को विश्वास में लेकर उसकी हत्या करने का संदेह जताया था। पुलिस जांच में लूट के उद्देश्य से हत्या की बात सामने आई। इस मामले में 35 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई थी। जोधपुर की ब्यूटीशियन के हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जोधपुर ब्यूटीशियन हत्याकांड: अनीता चौधरी का अंतिम संस्कार हुआ:21 दिन बाद सहमति; परिवार को मिलेंगे 51 लाख, CBI जांच की भी सिफारिश जोधपुर में ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड में 21 दिन बाद बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार दोपहर प्रशासन व परिजनों के बीच सहमति बन गई थी। इसके बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और सरकार के प्रतिनिधियों ने धरना स्थल तेजा मंदिर पर इसकी जानकारी दी। जिन तीन मांगों पर सहमति बनी है उनमें हत्याकांड की सीबीआई जांच की सिफारिश, अनीता के बेटे को नौकरी और 51 लाख की आर्थिक सहायता शामिल है। (पढ़ें पूरी खबर) बेटा बोला-मां का अंतिम संस्कार करवाया तो आत्मदाह कर लूंगा:जोधपुर के हत्याकांड में परिवार दोबारा पोस्टमॉर्टम करवाने पर अड़ा; आरोपी 7 दिन के रिमांड पर जोधपुर में अनीता हत्याकांड को 17 दिन हो गए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है, लेकिन अब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। पुलिस लगातार अंत्येष्टि करवाने की कोशिश कर रही है। वहीं अनीता चौधरी के बेटे ने चेतावनी दी है कि परिजनों की बिना सहमति के अंतिम संस्कार किया गया तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। शव के टुकड़े एम्स की मॉर्च्युरी में रखे हुए हैं। परिजन सीबीआई जांच, दोबारा पोस्टमॉर्टम करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर अड़े हैं। समाज ने आज कुड़ी के वीर तेजा मंदिर में धरना-प्रदर्शन करने सहित कुड़ी हाउसिंग बोर्ड का बाजार बंद करने का आह्वान किया था। (पढ़ें पूरी खबर)


