जोधपुर में पैरों से मैदा गूंथकर बनाई फीणी:शहर में जमकर शेयर हो रहा वीडियो, सीएमएचओ बोले- सैंपल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे

जोधपुर में सर्दी के सीजन में फीणी की बिक्री बढ़ जाती है। लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन जोधपुर शहर का एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक दुकान पर मैदा को पैरों से गूंथा जा रहा है, इसका एक वीडियो सामने आया है। शहर में वीडियो तेजी से शेयर होने पर सीएमएचओ की टीम ने एक्शन लिया। मौके पर पहुंचकर 110 किलो फीणी को नष्ट कराया। मामला जोधपुर के जालोरी गेट स्थित सालासर बालाजी फीणी उद्योग का है। जो वीडियो सामने आया है उसमें एक कर्मचारी अपने पैरों से मैदा को गूंथते दिखाई दे रहा है। इसी मैदा से फीणी बनाई गई, लेकिन वीडियो शेयर होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से 110 किलो फीणी को नष्ट कराया गया। CMHO सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मामले में सालासर बालाजी फीणी उद्योग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिकायत मिली थी कि सालासर फीणी उद्योग में पैरों से मैदा गूंथने के बाद फीणी बनाई जा रही है। जिस पर विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। सबसे अधिक घी की खपत यहां जोधपुर में अन्य शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा घी की खपत होती है। यहां के गुलाब जामुन, घेवर, लड्डू आदि मिठाइयां काफी फेमस हैं। जिसमें दूध के साथ खाई जाने वाली फीणी भी शामिल है। इसे लोग सर्दियों के मौसम में एक दूसरे रिश्तेदारों को गिफ्ट में भी देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *