जोधपुर में मधुमक्खियों ने किया हमला, मचा हड़कंप, VIDEO:रेस्टोरेंट में घुसे लोग, CCTV आया सामने; छुट्टी के कारण मंडोर उद्यान में पहुंचे थे पर्यटक

जोधपुर के मंडोर उद्यान में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया। छुट्टी के दिन उमड़ी भारी भीड़ कुछ ही पलों में जान बचाने के लिए इधर-उधर भागती नजर आई। करीब आधे घंटे तक उद्यान दहशत के साए में रहा और सैकड़ों लोग खुद को बचाने क लिए रेस्टोरेंट, दुकानों और गेट के बाहर शरण लेते रहे। अचानक मधुमक्खियों के हमले से घबराए लोग रविवार शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच यह घटना हुई, जब मंडोर उद्यान में देशी पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। अचानक मधुमक्खियों के हमले से लोग घबरा गए। कोई हाथ-मुंह कपड़ों से ढककर भागता दिखा, तो कोई चौपाटी स्थित रेस्टोरेंट में घुस गया। कई पर्यटक उद्यान से बाहर निकलने में ही भलाई समझते नजर आए। हमले के बाद पिछले गेट पर करीब 30 से 40 मिनट तक दहशत का माहौल बना रहा। स्थिति को देखते हुए वॉचमैन, टिकट काउंटर और एंट्री गेट के ठेका कर्मचारी हेलमेट पहनकर सतर्क हो गए। इस दौरान कुछ बच्चे और पर्यटक मधुमक्खियों के शिकार भी बने। घायलों को मौके पर प्राथमिक मदद उपलब्ध कराई चौपाटी रेस्टोरेंट के दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए लोगों को भीतर बैठाया, दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दीं और घायलों को मौके पर प्राथमिक मदद उपलब्ध कराई। हमला शुरू होने के पहले 10 मिनट हालात बेहद नाजुक रहे, जबकि पूरे क्षेत्र में सामान्य स्थिति लौटने में करीब आधा घंटा लग गया। इसके बाद ही पर्यटकों ने राहत की सांस ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *