जोधपुर में वांटेड बदमाश गिरफ्तार:4 साल से उड़ीसा, गुजरात सहित कई राज्य में ठिकाने बदलकर छिप रहा था; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

जोधपुर ग्रामीण जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला स्तरीय टॉप-10 अपराधियों में शामिल और एनडीपीएस एक्ट में वांछित इनामी अपराधी घेवरराम पुत्र जगनाराम देवासी को गिरफ्तार किया है। घेवरराम ग्राम तेना, थाना शेरगढ़ का निवासी है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह करीब चार साल से फरार चल रहा था। डीएसटी टीम ने तकनीकी डाटाबेस और मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर विशेष घेराबंदी कर आरोपी को दस्तियाब किया। घेवरराम एनडीपीएस के मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए दक्षिण भारत, उड़ीसा, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में ठिकाने बदलकर छिप रहा था। आरोपी को आगे की जांच के लिए थाना शेरगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, एएसआई प्रदीप, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र खदाव, झूमरराम, हरेंद्र लोहरा (मुख्य भूमिका), मुकनसिंह, सुरेश डूडी और भोमाराम परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *