जोधपुर में सड़क पर गुंडागर्दी, VIDEO:लेन-देन के चलते 2 गुट हुए आमने-सामने, SUV पर फेंके पत्थर

जोधपुर की बनाड़ रोड पर जमकर हंगामा हुआ। यहां पर एक SUV लेकर आए युवक का दूसरे गुट के साथ विवाद हो गया। इसके बाद दोनों आमने-सामने हो गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने SUV पर पत्थर फेंके। इस दौरान SUV सवार युवक ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। काफी देर तक सड़क पर यह हंगामा चलता रहा। इसके चलते आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस दोनों गुट के युवकों की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि दोनों गैंग के बीच पूर्व में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पूरी घटना आज शाम 7 बजे की है। SUV सवार युवक बनाड़ रोड पर पहुंचा। इस दौरान दूसरे गुट के युवक दिखाई दिए तो उसने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे गुट के युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक भाग गए। इधर, इस घटना को लेकर शहर की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक दिन पूर्व ही झालामंड में एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की गई थी, वही इसके अगले दिन सड़क पर गुंडागर्दी के चलते आमजन में दहशत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *