प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ड्रग तस्कर की एक करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया है। पुलिस ने ये यह कार्रवाई मंगलवार को कंपीटेंट अथॉरिटी नई दिल्ली के आदेश पर की गई। मणिपुर से लाते थे ब्राउन शुगर क्रूड पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया- 16 फरवरी 2025 को कोतवाली थाना पुलिस ने एक ट्रक से 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड जब्त किया था। इसके साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तिलक नगर निवासी घनश्याम बैरागी और उसके दो साथी प्रतापगढ़ निवासी पुष्कर लाल और बसाड निवासी पुष्कर लाल शामिल थे। तस्करों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी मणिपुर से ड्रग्स लाकर मंदसौर, प्रतापगढ़ और मारवाड़ के तस्करों को सप्लाई करते थे। आरोपी ये ड्रग ट्रक के डीजल टैंक में छिपाकर लाते थे। इसकी बाजार कीमत 41 करोड़ रुपए है। तस्कर का मकान, कार और ट्रक फ्रीज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत घनश्याम बैरागी की संपत्ति फ्रीज करने का आवेदन दिया था। इसके बाद उसके तिलक नगर स्थित आलीशान मकान, एक ट्रक और एक कार को फ्रीज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में ये खबर भी पढ़ें- ट्रक के डीजल-टैंक में छुपा रखी थी 41-करोड़ की ड्रग्स:मणिपुर से लाए थे 20 किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर, 3 तस्कर गिरफ्तार प्रतापगढ़ में 41 करोड़ रुपए कीमत की ब्राउन शुगर (क्रूड) पकड़ी गई है। तस्करों ने ड्रग्स की तस्करी के लिए ट्रक के डीजल टैंक में स्पेशल बॉक्स बनाया हुआ था। इसमें अलग-अलग पैकेट में 20 किलो 800 ग्राम ड्रग्स छुपा रखी थी। (पूरी खबर पढ़ें)


