जोधपुर शहर में फिल्टर प्लांट, पंप हाउस एवं पाइप लाइनों का आवश्यक रखरखाव एवं सफाई कार्य किया जाएगा। इसके चलते 19 जनवरी को जोधपुर शहर के सभी फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया- कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 19 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 20 जनवरी को तथा 20 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 21 जनवरी को की जाएगी। यहां बदलेगा शेड्यूल
वहीं झालामंड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों तथा पाल बाइपास एवं शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 19 जनवरी को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से की जाएगी। इन क्षेत्रों में 20 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 21 जनवरी और 21 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 22 जनवरी को की जाएगी।


