बलाड़ में आबादी भूमि पर अतिक्रमण का मामला:ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी और नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्यावर जिले की बलाड़ ग्राम पंचायत में आबादी भूमि पर अतिक्रमण का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। डिजिटल दैनिक भास्कर में बुधवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। बलाड़ के सरपंच प्रतिनिधि जसवंत बाना और उपसरपंच सिकन्दर खान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी दिव्यांश सिंह और नायब तहसीलदार पूनम सिंह को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। इन ज्ञापनों में आबादी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्राम की आबादी भूमि खसरा संख्या 457 और 458 पर अवैध रूप से कब्जा कर मकानों का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान मुन्ना, मूलसिंह, मो. सलीम, सुरेश, गणपतलाल, सुखदेवसिंह, मोहन, सुनील कुमार, रोशन, राकेश बाना, मुकेश सिंह, उपसरपंच सिकन्दर अली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *