कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (रीट मेंस) परीक्षा का आज दूसरा दिन है। जोधपुर में कड़ी जांच -पड़ताल के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। पाल रोड़ स्थित महाराज श्रीराजाराम शिक्षण संस्थान में सुबह एंट्री के दौरान हाथ में बंधे लाल धागे (कलावा) को खोलने को कारण कैंडिडेट और कर्मचारियों में बहसबाजी हो गई। इसके बाद कैंडिडेट को प्रवेश दे दिया गया। सुबह 10 से 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए एंट्री 9 बजे बंद हुई। अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के एक घंटे पहले 9 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। सात पारियों में होगी परीक्षा शिक्षक भर्ती परीक्षा में आज से लेवल-2 की एग्जाम हो रही है। आज से 20 जनवरी तक सात पारियों में लेवल 2 की परीक्षा में जोधपुर में 69,988 अभ्यर्थी भाग लेंगे। जोधपुर में पहले दिन लेवल वन की भर्ती परीक्षा में 75 केंद्रों पर 23,477 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। जिनमें से 23479 कैंडीडेट्स ने एग्जाम दी। 95.4 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं,।वहीं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल स्वयं परीक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। गर्म कपड़े पहनने की छूट चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए गर्म कपड़े पहनने की सुविधा दी है। मगर गर्म इनमें कोई मेटल बटन या चेन नहीं होनी चाहिए। केंद्रों पर सघन जांच हो रही है। जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक उम्मेद सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए रोडवेज ने निशुल्क बसें शुरू कर रखी हैं। भर्ती परीक्षा में अधिकतर अभ्यर्थी जोधपुर, फलोदी, बालोतरा, बाड़मेर, नागौर, जालोर, जैसलमेर व पाली सहित अन्य जिलों से आएंगे।


