टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री:न्यूनतम 12.5 डिग्री पहुंचा; अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहेगा

टीकमगढ़ में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पिछले शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *