धमतरी| स्व. सेठ आसकरण राखेचा की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में राखेचा परिवार द्वारा उन्नयन माध्यमिक शाला जोधापुर का रंगरोगन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमल राखेचा एवं राजकुमार लुनिया द्वारा स्वर्गीय आसकरण राखेचा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गौरीभाई राखेचा एवं राखेचा परिवार द्वारा रिबन काटकर नवसज्जित शाला परिसर में प्रवेश किया। बच्चों को बिस्कुट पैकेट वितरित किया। कार्यक्रम में सपना गोलछा, कल्पना कोठारी, प्रकाश कोठारी, वंदना बाफना, दीपक बाफना, अर्चना बरडिया, विपुल बरडिया, शोभना बोथरा, लीना लोढ़ा, दीपक लोढ़ा, विपुल राखेचा, आलोक राखेचा उपस्थित थे।


