जोन्हा: सेवा भारती का किसान मेला 8 को

सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में रविवार आठ फरवरी को जोन्हा के सेवाधाम, गुड़ीडीह में 16वां किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। किसान मेला में जोन्हा तथा अनगड़ा प्रखंड के आसपास के दर्जनों गांव से आनेवाले किसान अपने खेतों के उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ग्रामीणों, किसानों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर तथा संस्कार केंद्र के बच्चों के बीच सेवा समर्पण दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अतिथि कांके बीएड कॉलेज के निदेशक स्वामी देवेंद्र प्रकाश होंगे, जबकि बालाजी फूडस कंपनी के एमडी भगवान नायडू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। किसान मेले की तैयारी को लेकर मंगलवार को गुड़ीडीह जोन्हा में तैयारी समिति की बैठक हुई। बैठक में सेवा भारती के ट्रस्टी गुरुशरण प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सेवा भारती झारखंड प्रदेश के ट्रस्टी ओम प्रकाश केजरीवाल, भाग पांच के अध्यक्ष चंदन मिश्र, कार्यक्रम के संयोजक लालचंद बेदिया, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी एसएन पाठक, स्कूल की प्रधानाध्यापिका पूजा कुमारी, दिनेश महतो सहित कई उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *