भास्कर न्यूज | कलंगपुर ग्राम जोरातराई में मानस गान प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजित मड़ई मेले में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। अनुरागधारा में सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, भाजपा नेता डॉ. लक्ष्मीकांत साहू, सरपंच बृजलाल साहू, सत्यप्रकाश साहू, डॉ. तेजराम साहू और ग्रामीण अध्यक्ष गजाधर साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर लोक गायिका कविता वासनिक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संगीतमय संध्या में लोक गायिका हिमानी वासनिक, लीना मानिकपुरी और लोक गायक प्रभु सिन्हा ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। थानसिंह मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में मंडई मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर परंपरागत पूजा, गौरा पूजा और लोक नृत्य जैसे ददरिया, कर्मा, सुवा नृत्य एवं खेलों का आयोजन किया जाता है। संचालन उद्घोषक अभिषेक चंद्राकर ने किया। इस दौरान पुरुषोत्तम साहू, यशपाल साहू, गजानंद साहू, हेमन्त चंद्राकर, रामकुमार पाटिल, राकेश चंद्राकर, राजेश साहू, कमलेश कन्नौजे उपस्थित रहे।


