ज्ञानदेव उदयपुर के नए आरटीओ:ज्ञानदेव उदयपुर के नए आरटीओ, नेमीचंद पारीक को चित्तौड़ भेजा

प्रदेश सरकार ने 12 प्रादेशिक परिवहन अधिकारियाें (आरटीओ) और 34 जिला परिवहन अधिकारियाें (डीटीओ) के तबादले किए। उदयपुर से 3 अफसर बदले गए। इसके अलावा 3-4 माह से खाली चल रहे अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के पद पर नानजीराम गुलसर काे पेस्टिंग दी गई। वे पाली में अभी इसी पद पर तैनात थे। तबादला सूची के तहत उदयपुर आरटीओ नेमीचंद पारीक काे चित्ताैड़गढ़ भेजा है। उनकी जगह चित्ताैड़गढ़ आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा काे लगाया गया है। इसी तरह दोनों डीटीओ में से डीटीओ-1 अनिल साेनी काे किशनगढ़ भेजा गया, लेकिन उनकी जगह किसी को नियुक्ति नहीं दी। डीटीओ-2 अतुल शर्मा को जयपुर में डीटीओ-2 लाइसेंस का पद देकर यहां जैसलमेर से नितिन बोहरा को लाया गया है। बता दें कि 15 जनवरी से प्रदेश में तबादलों पर रोक लग चुकी है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने परिवहन के साथ पुलिस-वन विभाग-खान सहित अन्य विभागों में बड़ी तादात में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *