रांची | ज्ञान एवं गीता सत्संग में रविवार को मिल्क शेक और बादाम का शरबत वितरण किया गया। संचालक सुमन साबू ने बताया कि यह संस्था करीब 30 साल से चल रही है। यहां सत्संग, हीलिंग व बच्चों के लिए निःशुल्क कैंप लगाती है। करीब 150 महिलाएं यहां रोज सुबह सत्संग के लिए आती हैं। शाम को भी यहां सत्संग होता है। इस अवसर पर सरोज सारडा, पुष्पा चितलांगिया, शशि जालान, शारदा बियानी, उमा शाह और मंजू जालान का भी सहयोग रहा।


