भगवान वेंकटेश का विश्वरूप दर्शन

रांची | श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में निर्जला एकादशी व्रत के उपलक्ष्य पर शनिवार को मंत्रों के स्वर और जय-जयकार ध्वनि से मंदिर परिसर गूंज उठा। सुबह श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर का विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम् और मंगलाशासन से दिव्य मंगलोत्सव मना। इसके बाद पांचरात्र आगम विधान के अनुसार तिरूवाराधनम हुआ। महाआरती की गई। नैवेद्य भोग लगाया गया। अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और नारायण दास ने मिलकर दिन भर के अनुष्ठान को विधिवत संपन्न कराया। राम अवतार नरसरिया, घनश्याम दास शर्मा, गौरी शंकर साहू, प्रदीप नरसरिया, रंजन सिंह, अशोक मिश्रा जगनारायण प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *