रांची | अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा शनिवार को तीन दिवसीय 22वें समर कैंप का उद्घाटन किया गया। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से सभी चीजों को आपके सामने परोस दिया गया है, आप अपनी रुचि को पहचानें और उसे जीवन में उतारें। अग्रवाल सभा के वरीय उपाध्यक्ष सज्जन पाडिया ने सभी का स्वागत किया। नरेश बंका ने बच्चों को अच्छे आचरण की शपथ दिलाई। अजय गोस्वामी व उर्मिला पाडिया ने गणेश वंदना और अच्युतम केशव कृष्ण दामोदरम के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की। योगश्री नंदुलाल दत्ता ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सूर्य नमस्कार करवाया। मनीष कमल ने चित्रकला की बारीकियों से परिचित करवाया। समर कैंप में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के 50 बच्चे शामिल हुए। मौके पर सज्जन पाड़िया, कौशल राजगढ़िया, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, किशन पोद्दार, सुनील पोद्दार, महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, वीणा मोदी, मंजू केडिया, रीना सुरेका व अन्य लोग थे।


