बोकारो | सेक्टर-4डी महर्षि रविदास सेवा आश्रम में संत प्रवर गुरु रविदास की 649वीं जयंती ज्ञान दिवस के रूप में प्रेम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।वक्ताओं ने इनके भक्ति एवं सामाजिक परिवर्तन के क्रांतिकारी एवं साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि संत रविदास भक्ति काल के महान गुरु व महान संत थे। मौके पर संजीव कुमार, मंजीत कौर, सरबजीत सिंह, अनिल कुमार, शिवबहादुर राम, सुनिल रैना, बिजय कुमार, रामलाल राम, रामबाबू रोहित, चंद्रमणि राम, राजेश्वर कुमार, बैजनाथ प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, बैजनाथ कुमार, शिवानी देवी, लक्ष्मण प्रसाद, गीता देवी, आनंदकर बौध, महेश प्रसाद, गोपाल राम, मंजय कुमार थे।


