डीएवी-4 में पूर्व छात्रों ने मनाया मिलन समारोह

बोकारो | डीएवी सेक्टर-4 में सत्र-1999, 2000, 2001 और 2003 के विद्यार्थियों का एलुमनाई समारोह और खेल शिक्षक शिव कुमार मिश्रा की सेवानिवृत समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों द्वारा स्नेह स्वरूप समर्पित सेपलिंग, शॉल, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न आदि सभी शिक्षकों को सौंप भाव विभोर कर दिया। पूर्व छात्रों द्वारा सुव्यवस्थित इंतजाम किए गए थे। प्राचार्य एसके मिश्रा तथा खेल शिक्षक शिव कुमार मिश्रा को विद्यार्थियों ने उद्गार अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में शिव कुमार मिश्रा सर ने भी पुरानी स्मृतियों को बच्चों के साथ खूब तरोताजा किया। प्राचार्य मिश्रा ने संपूर्ण कार्यक्रम पर अपनी वक्तव्य देते हुए कहा कि आज का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि गुरु और शिष्य का बंधन कितना प्रगाढ़, सुदृढ़, चिरस्थाई, भावपूर्ण और आदर्श पूर्ण होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *