ज्यादा शराब पीने से रिक्शा चालक की मौत:पत्नी व तीन छोटों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, पड़ौसियाें ने आर्थिक मदद की मांग

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के शिकारी बास निवासी एक व्यक्ति की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राकेश सिंह राजपूत के रूप में हुई है। जो ई-रिक्शा चलाता था। जानकारी के अनुसार, राकेश मंगलवार शाम अत्यधिक शराब के नशे में घर लौटा। भोजन करने के बाद वह अचेत हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि राकेश अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। अब पत्नी और तीन छोटे बच्चों की रोजी रोटी पर संकट आ गया। पत्नी घरों में खाना बनाकर परिवार की मदद करती है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पड़ौसियों ने आर्थिक मदद की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *