पाली में मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत:सड़क पर अचानक आया मवेशी, हादसे में एक घायल

पाली में देर रात को सड़क पर अचानक आए मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया। मारवाड़ जंक्शन थाने के SHO भारत सिंह रावत ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे भगवानपुरा के पास हुई। खारची गांव निवासी अजय पुत्र सुगनराज अपने चचेरे भाई लोकेंद्र पंवार पुत्र रमेश के साथ आऊवा से बाइक पर अपने गांव आ रहा था। इस दौरान भगवानपुरा के निकट अचानक उनकी बाइक के आगे मवेशी आ गया। जिससे टकराकर दोनों नीचे गिर गए। इस हादसे में खारची गांव का अजय पुत्र सुगनराज के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वही लोकेंद्र पुत्र रमेश पंवार गंभीर घायल हो गया। जिसे मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल से प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बॉडी मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *