भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं,इसी के तहत कोटडी थाना पुलिस ओर डीएसटी ने मंशा गांव में नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से बड़ी मात्रा अवैध गांजा बरामद किया, इस दौरान ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया । थाना प्रभारी महावीर मीणा ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।इसी के तहत मुखबिर की सूचना के बाद डीएसटी टीम ने कोटड़ी थाना पुलिस के साथ मिलकर मंशा गांव के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक क्रेटा गाड़ी के ड्राइवर ने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर गाड़ी को सड़क किनारे छोड़ दिया और पास के खेतों में भाग गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से प्लास्टिक की बोरियों में पैक किया हुआ अवैध गांजा मिला।थाने लाकर वजन करवाने पर यह 120 किलो निकला।डीएसटी ने जब्त गांजे और गाड़ी को कोटड़ी थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया ओर फरार तस्कर की तलाश शुरू की ।


