जशपुरनगर | ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) के पहले सेशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिसमें यह बताया गया कि छात्र की परीक्षा किस तारीख को और किस शहर में है। बीई और बीटेक के लिए जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को होगी। जबकि बीआर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा 30 जनवरी को होगी।जेईई मेन को लेकर विस्तृत जानकारी एनटीए की वेबसाइट पर जारी की गई है।


