ज्वेलरी दुकान से चोरी करने वाली बृद्व महिला को पंडरा पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दी है। जेल भेजी गई महिला का नाम माला देवी है और वह लालपुर की रहने वाली है। माला देवी कुछ दिनों पहले पिस्का मोड़ स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची थी और वहां से चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गई थी। दुकान संचालक ने एफआईआर दर्ज कराई थी।


