जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में चांदी की ज्वेलरी का काम करने वाले कैलाश माली की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या के बाद लूटपाट कर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मामले में आरोपी गोपाल पुत्र नाथूराम भायल निवासी बाला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपी भींयाराम और मनोहर सीरवी को पूर्व में पकड़ लिया था। जबकि तीसरा साथी गोपाल सीरवी पुणे भाग गया था। दरअसल 7 जनवरी की रात कैलाश माली अपने किराये के मकान में थे। यहां चांदी लूटने के लालच में भींयाराम, मनोहर और गोपाल ने पार्टी की। इसके बाद लुट के इरादे से उसके सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या का पता 10 जनवरी को चला। जब उसके दादा चंद्राराम व गंगाराम पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांका तो खून से लथपथ लाश मिली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तो मौक़े से चांदी के गहने व मोबाइल गायब मिला। इसके बाद डीएसटी ने मुखबिर सूचना व तकनीकी डाटा से दोनों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी भींयाराम पुत्र बालूराम सीरवी, निवासी राठौड़ा का बेरा, उचियारड़ा व मनोहर पिता मंगलाराम सीरवी निवासी बर्फो का खारचिया बेरा, उचियारड़ा को गिरफ्तार किया था। जबकि अब तीसरे आरोपी गोपाल को अब पकड़ने में सफलता हासिल की गई।


