जोधपुर शहर में 4 घंटे तक कल बिजली रहेगी बंद:मेंटेनेंस कार्य के चलते नहीं आएगी इलेक्ट्रिसिटी, सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित होंगे ये क्षेत्र

जोधपुर शहर में बिजली की लाईनों के रखरखाव के चलते कल कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी। शहर के कई क्षेत्रों में कल 3 से 4 घंटे का शटडाउन रहेगा। सुबह 9 से 1 बजे तक यहां नहीं आएगी इलेक्ट्रिसिटी शहर के आदित्य द्वारकाधीश, श्याम बाग, मानपुरा नैनोमेक्स टाउनशिप दुध वालों की ढाणी, नैनो की ढाणी, उचियारड़ा गांव एवं 33/11 केवी उचियारड़ा सब-स्टेशन से सम्बन्धित सम्पूर्ण क्षेत्र में कल सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तक बिजली बंद रहेगी। इन इलाकों में सुबह 9 बजे से 12 बजे बंद रहेगी इलेक्ट्रिसिटी कल सुखानन्द की बगेची, सिंवाची गेट, मोची मार्केट, सिन्धियों का बास, मेहरा स्कूल, गीता भवन, जय नारायण व्यास स्कूल, नसरानी सिनेमा, एवं इसके आस-पास का क्षेत्र बख्तावर जी का बाग, उम्मेद हॉस्पीटल एवं 33/11 केवी उम्मेद हॉस्पीटल सब-स्टेशन से सम्बन्धित सम्पूर्ण क्षेत्र में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक इलेक्ट्रिसिटी नहीं आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *