राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया; युवक ने ससुराल के बाहर खुद को आग लगाई; पेड़ पर चढ़ा टाइगर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीकर से है। यहां ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 महिलाओं की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. ट्रक-कार की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत
सीकर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा जयपुर-बीकानेर हाईवे पर फतेहपुर के हरसवा गांव के पास हुए एक्सीडेंट में अर्टिगा कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें 2. 2 जिलों का भूगोल बदलने के विरोध में कांग्रेस की रैली
बाड़मेर-बालोतरा जिलों का भूगोल बदलने के विरोध में कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकाली। धोरीमन्ना में रैली के कारण बाड़मेर-सांचौर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। डोटासरा ने कहा- ये तानाशाह लोग परिसीमन और SIR के नाम पर दादागिरी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. चाइनीज मांझे से 7 महीने के बच्चे का गला कटा
मकर संक्रांति पर सिरोही में 7 महीने के बच्चे का चाइनीज मांझे से गला कट गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रीगंगानगर में पतंग लूटते समय पानी की डिग्गी में गिरे 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बांसवाड़ा में भी बाइक सवार युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। पूरी खबर पढ़ें 4. जालोर SC-ST कोर्ट के जज सस्पेंड
राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने आदेश जारी कर जालोर के SC-ST कोर्ट के जज परवेज अहमद को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन काल के दौरान उनका मुख्यालय जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर महानगर रहेगा। वह सेशन जज की अनुमति के बिना मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें 5. हिस्ट्रीशीटर ने नाकाबंदी पर खड़ी गाड़ियों में बोलेरो घुसाई
जैसलमेर में ट्रांसफॉर्मर से तेल चुराकर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा। बोलेरो कैंपर में भाग रहे बदमाशों ने नाकाबंदी पर खड़ी 3 गाड़ियों को बोलेरो कैंपर से टक्कर मारी। पुलिस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रुकने पर मजबूर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक, खुद को लगाई आग
अलवर में एक युवक ने ससुराल के बाहर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। युवक की पत्नी डेढ़ महीने से गायब थी। पत्नी को वापस लाने के लिए युवक ने कई बार ससुराल वालों को कहा था। पूरी खबर पढ़ें 7. जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया, मृत्युभोज किया
उदयपुर में पिता ने जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया और मृत्युभोज कर दिया। 3 बच्चों को छोड़कर महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। माता-पिता ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन बेटी अपनी जिद पर रही। हारकर पिता ने बेटी की शोक पत्रिका छपवाई और उसका मृत्युभोज कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी का घर जलाया
जैसलमेर में नाबालिग लड़की को भगाने पर युवक के घर में लोगों ने आग लगा दी। दरअसल, गांव में समझौता बैठक (पंचायत) बुलाई थी, जिसमें युवक के पिता नहीं पहुंचे। इससे नाराज लड़की के परिवार और समाज के करीब 25 लोगों ने युवक के घर में घुसकर आग लगा दी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. रणथंभौर में पेड़ पर चढ़ा टाइगर
सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में रोमांचित करने वाला नजारा दिखा। यहां बाघिन रिद्धि का शावक पेड़ पर चढ़ा और फिर चहलकदमी करने लगा। कुछ देर बाद वह छलांग लगाकर नीचे उतरा। इस दौरान उसकी मां बाघिन रिद्धि पेड़ के नीचे बैठी थी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. जयपुर में आर्मी डे पर होगी परेड
जयपुर के जगतपुरा में 15 जनवरी को आर्मी डे परेड होगी। इसमें भारतीय सेना की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर 9, 11 और 13 जनवरी को सेना के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *