झज्जर में यूपी की युवती से गैंगरेप:फूफा के साथ बस से उतरी, जबरन ढाबे पर ले गए, पेटीएम ट्रांजैक्शन से पकड़े गए आरोपी

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपने फूफा के साथ यूपी से बहादुरगढ़ में आई थी। सोमवार-मंगलवार की रात करीब दो बजे वह बहादुरगढ़ के श्रीराम मेट्रो स्टेशन पर बस से उतरी थी। इसी दौरान पांच युवकों ने उसका पीछा किया और रात करीब 2:30 बजे दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही इस मामले को लेकर टीमों का गठन कर कार्रवाई की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें बुधवार को बहादुरगढ़ की कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को 8 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। ढाबे पर ले जाकर किया गैंगरेप डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि एक युवती अपने फूफा के साथ रात में बस से मेट्रो स्टेशन पर उतरी थी, जिसके बाद उसका पीछा करते हुए 5 युवकों ने उसे जबरन उठाया और एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। काम की तलाश में यूपी से आई थी महिला पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती काम की तलाश में अपने फूफा के साथ बस से बहादुरगढ़ आई थी। पीड़िता के बयान दर्ज किए और थाना शहर बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मेडिकल के बाद महिला के किए बयान दर्ज महिला थाना बहादुरगढ़ की ओर से पीड़िता का मेडिकल करवाया गया तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए गए। इसके साथ ही पीड़िता को मानसिक एवं कानूनी सहयोग प्रदान करने के लिए लीगल एडवाइजर की सहायता से काउंसलिंग भी करवाई गई। सीसीटीवी व सोशल मीडिया की मदद से पकड़े आरोपी कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि सीआईए टीम ने कार्रवाई हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात से पहले आरोपियों द्वारा शराब के ठेके पर पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया गया था, जिसका डिजिटल ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड पुलिस जांच में अत्यंत सहायक साबित हुआ। इस डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और गुप्त सूत्रों की सहायता से छोटू रामनगर क्षेत्र के किराए पर रहने वाले मूल रूप से बिहार निवासी आरोपियों को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *