नीमच मंडी में 10 हजार मीटर चाइनीज मांझा जब्त:छापेमारी में दुकानदार गिरफ्तार, पर्यावरण अधिनियम के तहत केस दर्ज

मकर संक्रांति के पर्व से ठीक पहले नीमच कैंट पुलिस ने नया बाजार स्थित बड़ी मंडी की एक दुकान पर छापा मारकर करीब 10 हजार मीटर मांझा बरामद किया है। एक दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अजीज रंगरेज की दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से 34 वर्षीय दुकानदार आसिफ पिता अजीज मोहम्मद को हिरासत में लिया। पांच गिट्टे और पतंगों का स्टॉक बरामद पुलिस को तलाशी के दौरान दुकान से चाइनीज मांझे के पांच बड़े गिट्टे मिले। प्रत्येक गिट्टे में भारी मात्रा में डोर थी, जिसकी कुल लंबाई करीब 10 हजार मीटर बताई जा रही है। पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के साथ-साथ दुकान में रखे पतंगों के स्टॉक को भी जब्त कर लिया है। आरोपी दुकानदार आसिफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15 के तहत केस दर्ज किया गया है। सप्लायरों की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह प्रतिबंधित डोर कहां से लाया था। पुलिस शहर के मुख्य सप्लायरों के नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान चेकिंग अभियान जारी रहेगा और प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *