झरिया में सड़क हादसा, मौके पर ही मौत:बाजार से घर लौट रहा था युवक बाचोल भुइयां, सिर पर चढ़ा ट्रक का चक्का

धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के साउथ झरिया कोयरिबान्ध रेलवे लाइन के समीप 14 चक्का ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए । स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम न्यू दोबारी खदान कोयरीबांध निवासी मृतक 45 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर बाचोल भुइयां झरिया बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी स्टेशन रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक (जेएच 10 बीके – 6199) ने उसे अपनी चपेट में लिया। बाचोल के सर पर ट्रक का चक्का चढ़ गया। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर हुआ फरार घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा। आसपास के लोगों को पीछे आता देख ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक के आगे के चक्का को धारदार हथियार से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बाचोल अविवाहित था। अपने भाई यमुना भुइयां के साथ रहता था। मुआवजे की मांग कर बाचोल के परिवार व आसपास के लोग शव को सड़क पर रख बैठ गए। वहीं झरिया पुलिस गुस्साए लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। मुआवजे की मांग को लेकर झरिया कांग्रेस नगर अध्यक्ष बैठे सड़क पर बैठ गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *