झरिया में 14 साल के छात्र की मौत:पेड़ से लटका मिला शव, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला आजाद नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वेस्ट क्वारी के पास एक पेड़ से 14 वर्षीय छात्र देवराज कुमार सिन्हा का शव लटका मिला है। देवराज अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार शाम से लापता था। रविवार को स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ओडिशा में काम करते हैं पिता मृतक के पिता अजय कुमार सिंह उड़ीसा में काम करते हैं। उनके दो बेटों में से एक देवराज की मौत से परिवार स्तब्ध है। बेटे के लापता होने की सूचना मिलते ही पिता बहन के घर पहुंचे। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है। पाथरडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद के SNMMCH भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *