हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के शिवपुरी में 25 वर्षीय युवक सौरभ सिन्हा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक वहीं के एक कपड़े की दुकान में काम करता था। आत्महत्या के पीछे की वजह 1.40 लाख रुपए का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दुकानदार ने इस मामले में बड़ा बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सौरभ को पूछताछ के लिए बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सौरभ पर अत्यधिक दबाव बनाया। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं स्थानीय लोग और परिजन आरोपी पुलिस अधिकारियों और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस पर आरोप गलत सदर एसडीपीओ अमित आनंद और थाना प्रभारी बिट्टू रजक का कहना है कि पुलिस द्वारा दबाव बनाने का आरोप गलत है। उन्होंने बताया कि मृतक को 25 मार्च को अपना पक्ष रखने का नोटिस दिया गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत मिलने के बाद जांच का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।


