धनबाद के झरिया में भाजपा विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय पर शनिवार की सुबह बदमाशों ने हमला कर दिया। कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में सुबह करीब 5 बजे हुई इस घटना में कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और फायरिंग भी की गई। हमलावरों ने कार्यालय से कंप्यूटर समेत कई सामान भी चुरा लिए। विधायक रागिनी सिंह ने इस घटना को विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा मुझे डराने, धमकाने और रोकने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम भी उनके कार्यालय के बाहर स्टाफ के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। विधायक ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद औपचारिक शिकायत दर्ज करेंगी। फायरिंग की कोई सूचना नहीं मिली: पुलिस
इस बीच, झरिया थाना के इंस्पेक्टर शशि रंजन सिंह का कहना है कि उन्हें फायरिंग की कोई सूचना नहीं मिली है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि, मौके पर फायरिंग के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हमला किसने और किस मकसद से किया। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ये भी खबर पढ़िए सिंह मेंशन-रघुकुल विवाद पर पहली बार खुलकर बोलीं रागिनी:नीरज से मेरे अच्छे संबंध थे, उनके घर में कुछ गलत चल रहा था नीरज ने कभी उसे पसंद नहीं किया। आपने सुना होगा कि घर के अंदर गोली चली थी। अंदर बहुत कुछ गलत दिखा था। नीरज सिंह ने ही उस पर गोली चलाई थी। पर आज वो उस घर का मुखिया बना हुआ है। यह कहना है झरिया से नवनिर्वाचित विधायक और सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह का। बता दें, यहां रागिनी रघुकुल यानी पूर्णिमा सिंह के घर के एक करीबी व्यक्ति की तरफ इशारा कर रही हैं। भास्कर से बातचीत में उन्होंने हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा- हम 20 साल सत्ता में रहे। हम चाहते तो किसी को जड़ से उखाड़ फेंकते, लेकिन हमलोग ऐसा नहीं करते। पढ़िए पूरी खबर…


