झांकी और शौर्य प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत

झुमरी तिलैया| झंडा महासमिति 2025 की आम बैठक गुरुवार को मोरियांवा वार्ड नंबर 8 और 28 में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से झंडा महासमिति का अध्यक्ष विकास कुमार बर्णवाल उर्फ मोनू व महासचिव पवन पंडित को चुना गया। मौके पर अध्यक्ष विकास वर्णवाल ने कहा कि झंडा महासमिति मोरियावां शहर के झंडा चौक पर विभिन्न खेलों के स्वागत समारोह का आयोजन करता रहा है। इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से झंडा चौक पर सभी अखाड़ों के द्वारा निकाली गई झांकी तथा पारंपरिक खेलों के प्रदर्शन के लिए महासमिति के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। वर्तमान में कमेटी में कोषाध्यक्ष चंदन मोदी, पंकज पंडित, संरक्षक मनोज साव, बलराम यादव, ईश्वर देव वर्णवाल, विजय साव, पप्पू यादव, दिलीप कुमार, मनीष कुमार दास, मनोज यादव, प्रिंस साव, किशोर पंडित, , दीपक कुमार यादव शामिल है। भास्कर न्यूज|कोडरमा रामनवमी महासमिति के आह्वान पर विभिन्न अखाड़ा समितियों की बैठक गुरुवार को ध्वजाधारी आश्रम में हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार झुन्नू व संचालन अजय पांडेय ने किया। बैठक में शोभा यात्रा ,शस्त्र प्रदर्शन, शौर्य प्रतियोगिता एवम झाँकी प्रदर्शन के प्रारूप को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। महासमिति की ओर से सभी अखाड़ा समितियों को महावीरी झंडा मिलान को लेकर गांधी चौक स्थित आयोजन स्थल में शामिल होने को आमंत्रित किया गया, जहां पुष्पवर्षा करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। वहीं झांकी और शौर्य प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले अखाड़ा समिति एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। बैठक में समवेत स्वर से रामनवमी महोत्सव को सौहार्द पूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर सभी अखाड़ा समितियों से अनुशासित होकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। मौके पर रामनवमी महासमिति संरक्षक प्रवीण चंद्रा, उपाध्यक्ष अजीत वर्णवाल सचिव उत्तम कुमार, अखाड़ा प्रमुख शशि सिंह, दीपक सिंह, अक्षय रंजन, गोपाल यादव, अजय झा, संजय पासवान, अनंत किशोर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अमरदीप गिरी, संजय सिंह, सुरेश सिंह, रामचन्द्र यादव, पंकज शर्मा, नगीना पासवान परमवीर प्रताप, मनीष कुमार, हीरालाल यादव समेत विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारी एवम गणमान्य शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *