झांसी में एलपीजी गैस की पाइप लाइन में अचानक आग लगने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। यहां लोग अपने घरों से बाहर आकर खड़े हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया। यहां जैसे ही कंपनी के लाइनमेन मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आग कस्टमर की गलती से लगी थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दरअसल, झांसी महानगर में सीयूजीएल (सेंट्रल उत्तर प्रदेश गैस लिमिटेड) कंपनी ने एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) की घरेलू पाइप लाइन बिछाई है। अधिकांश क्षेत्र में इसकी सप्लाई भी शुरू हो गई है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की सूर्य पुरम कॉलोनी में भी इसी कंपनी की गैस सप्लाई है। रविवार को यहां कॉलोनी में गैस की पाइप लाइन में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और कंपनी के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना के चलते पूरे क्षेत्र की सप्लाई भी दो घंटे तक बाधित रही। हालांकि, इस घटना से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। सड़क के एपेक्स से बाहर निकल रही थीं लपटें आग की लपटें इतनी तेज थीं के रोड के एपेक्स को चीरते हुए ज़मीन से बाहर आ रही थीं। यहां कॉलोनी के लोगों ने आग देखी तो सभी अपने घरों से निकल कर बाहर भागने लगे। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। साथ ही गैस कंपनी के कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। कंपनी के कर्मी जैसे ही कॉलोनी पहुंचे तो कॉलोनी वासियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया, जिससे दो कर्मी जख्मी हो गए। लोगों का कहना था कि कंपनी की गलती से आग लगी है। यहां मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मियों को आक्रोशित लोगों से बचाकर उन्हें शांत कराया। पाइप से हो रहा था गैस का रिसाव वहीं, कंपनी के कर्मियों का कहना था कि आग कॉलोनी निवासी की गलती से लगी है। उन्होंने बिना बताए गैस पाइप लाइन वाली जगह खुदाई करवा दी, जिससे पाइप टूट गया। इसके बाद उसमें गैस का रिसाव होने लगा। लेकिन बिना किसी की जानकारी उसे ऐसे ही रहने दिया। इस से लगातार गैस का रिसाव होता रहा। अर्थ का तार डालने के लिए की थी खुदाई कंपनी के कर्मी ने बताया कि आग सूर्य पुरम में ही रहने वाले ग्राहक अमित की गलती से लगी है। बताया कि अमित अपने घर की बिजली सप्लाई के लिए अर्थ का तार डलवा रहे थे। उन्होंने शाम को मजदूर बुलाकर उसी जगह गड्ढा करवा दिया था, जहां गैस की पाइप लाइन डाली गई है। इसी खुदाई के दौर मजदूर ने गैस पाइप लाइन पर गैंती मार दी, जिससे पाइप टूट गया और उससे गैस रिसने लगी। इसके बाद किसी को बिना बताए उन्होंने गड्ढे को मिट्टी डालकर बंद कर दिया। मजदूर ने जलती बीड़ी फेकी तो लग गई आग गैस कंपनी के लाइनमेन शाकिर अली ने बताया कि जिस जगह गैस की लाइन है, वहां लिखा गया है कि इस जगह से पाइप लाइन गुजरी है। बावजूद इसके कस्टमर ने बिना बताए गड्ढा खुदवा दिया। बताया कि जो मजदूर काम कर रहे थे, उन्होंने ने इसे मिट्टी से ढक दिया जबकि, गैस रिसाव होता रहा। इसी दौर एक मजदूर ने बीड़ी पीकर वहीं फेक दी, जिससे आग लग गई। जब कस्टमर को उनकी गलती बताई तो उन्होंने लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पाइप के सहारे घर में बढ़ रही थी आग समय रहते मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों की मुश्तैदी के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। क्योंकि पाइप के जरिये आग घरों तक बढ़ने लगी थी। यदि आगग बुझाने में थोड़ी भी देरी हो जाती तो वह बड़ा नुकसान पहुंचा देती।


